Advertisement

बीएसएल में एक दिन, एक साथ, एक घंटा के तहत सामूहिक श्रमदान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर को बोकारो इस्पात संयंत्र में एक दिन, एक साथ, एक घंटा के आह्वान पर विशेष स्वच्छता एवं सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बीएसएल के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उनके नेतृत्व में अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, वरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया।

मौके पर निदेशक प्रभारी ने स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक इंसान की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बीएसएल द्वारा अभियान के तहत स्वच्छता, जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बोकारो के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *