Advertisement

गाँधी एवं शास्त्री जयंती पर डीएवी तेनुघाट में रन फॉर डीएवी का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। डीएवी कॉलेज एवं मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशन में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा प्रातः रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया।

रन फॉर डीएवी में बच्चे अपने-अपने सदन (हाउस) के परिधान से सुसज्जित होकर विद्यालय के प्रवेश द्वार से पुलिस चौकी तेनुघाट ओपी के निर्धारित मार्ग पर दौड़ पूरी करते हुए समाज को स्वच्छता तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिए। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, स्वच्छता एवं समाज में जन जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में विद्यालय के कक्षा तीसरी से बारहवीं के छात्र-छात्राएँ खेल शिक्षक सूरज कुमार, रिफत परवीन के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षक हलधर महतो, लक्ष्मी गुप्ता, सिद्धार्थ डे, योगेन्द्र प्रताप, द्रविण कुमार, देवराज राय, सपन डे, असगर अली, संदीप कुमार, काजल कुमारी, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *