रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बोकारो जिले की सभी 249 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा सह रिफार्म उत्सव आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में पिंड्राजोरा पंचायत सचिवालय में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा एवं डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने ग्राम सभा में भाग लिया। इस दौरान पंचायत के समग्र विकास, सुरक्षा, नशामुक्ति, जल संरक्षण, महिला स्वास्थ्य एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर ग्रामीणों से संवाद किया गया।
उपायुक्त ने पंचायत को खुशहाल, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। उन्होंने महिला सुरक्षा, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विवाह उन्मूलन को प्राथमिकता देने की बात कही।
एसपी ने नशामुक्त समाज के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया। डीडीसी ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा महिला स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम से पूर्व महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
![]()













Leave a Reply