रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सिटी गोदाम में रखे सामानों को दूसरे गोदामों में स्थानांतरित करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, गोदाम से लोहा चोरी होने की शिकायतों के बाद प्रबंधन यह कदम उठा रहा है। हालांकि, बीएसएल अधिकारियों ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ज्ञात हो कि सिटी गोदाम बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) आवास के पीछे तिरंगा पार्क के समीप स्थित है। गोदाम शिफ्टिंग को लेकर 17 नवंबर को अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके से मोबाइल के जरिए वरीय पदाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि सामानों के परिवहन के लिए बाउंड्री तक रास्ता बनाने के उद्देश्य से जेसीबी की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगले तीन दिनों में शिफ्टिंग का काम पूरा किया जा सकता है। आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई और लोहा चोरी की शिकायतों को लेकर प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
![]()













Leave a Reply