Advertisement

बोकारो में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, बालू लदा 2 ट्रैक्टर जब्त

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर 19 सितंबर को जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार बालीडीह से बोकारो जाने वाले मुख्य पथ पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप जांच के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का प्रेषण करते हुए 2 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों से वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन उनके पास कोई वैध कागजात नहीं पाया गया। जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त कर बालीडीह थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस छापेमारी अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन और अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। कहा कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध बालू खनन को लेकर आगे भी इस तरह की छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *