एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी बोकारो नगर मंडल के तत्वावधान में 26 नवंबर को बीएसएल के एडीएम बिल्डिंग स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने कहा कि, संविधान सिर्फ एक कानून की किताब नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा है। बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि ए. के. वर्मा, नगर महामंत्री लाल बाबू कुमार, लाल बाबू सिंह, नगर कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू, मीडिया प्रभारी राजा बाबू, नगर मंत्री सुनीता प्रसाद, महिला नेत्री मंजू सिंह, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विक्की लोहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply