राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से बोकारो थर्मल झारखंड चौक में खान खनिज संशोधन विधेयक, (एमएमडीआर), एसआईआर एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। भाकपा का धरना 10 अक्टूबर की सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ जो देर शाम तक चला।
धरना के दौरान भाकपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह हो गई है। एसआईआर के जरिए लाखों मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संपदा पर केन्द्र सरकार कब्जा करना चाहती है। चुनाव आयोग के सहयोग से चुनाव जीत रही है।
जिसका भाकपा सड़क से संसद तक विरोध करेगी। इस अवसर पर भाकपा बोकारो थर्मल शाखा सचिव रामेश्वर साव, अंचल मंत्री बृजकिशोर सिंह, मो. शाहजहाँ, नवीन कुमार पाठक, जानकी महतो, बीएन महतो, असीम तिवारी, अर्जुन राम, सत्यजीत राय, रामचंद्र ठाकुर सहित कई अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply