Advertisement

मतदाता से आशीर्वाद की आस में जुटी जिप प्रत्याशी सुनीता

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiya block)  के हद में जिला परिषद क्रमांक चार से जिप प्रत्याशी सुनीता देवी मतदाता से आशीर्वाद की आस में लगातार जनसंपर्क में लगी हैं। देखना है उन्हें कितने मतदाताओं का समर्थन मिल पाता है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां जिला परिषद भाग संख्या चार की प्रत्याशी सुनीता देवी को जनसंपर्क के दौरान रहिवासियों का आशीर्वाद मिल रहा है। प्रत्याशी सुनीता देवी लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहिवासियों से अपने पक्ष में समर्थन मांग रही है।

वहीं रहिवासी मतदाताओं की माने तो वे इस बार बदलाव के पक्ष में हैं। सुनीता देवी के द्वारा लगातार क्षेत्र का सघन दौरा करने की वजह से वोटरो द्वारा उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिया देने की बात सामने आ रहा है।

जिप प्रत्याशी सुनीता देवी की माने तो चुनाव अपनी जगह है। इस चुनाव में जीत हार जो भी हो वे हमेशा अपने पति समाज सेवी चितरंजन साव के साथ जनता के सुख-दु:ख में साथ खड़ी रहेगी। अब चुनाव परिणाम ही स्पष्ट करेगा कि ऊंट किस करवट बैठा। तबतक सभी को है इंतजार।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *