Advertisement

सनकी दामाद ने ससुर और पत्नी को किया घायल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे दामाद को समझाने आए ससुर की सनकी दामाद ने पिटाई कर दिया। जिससे ससुर और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में बोकारो जिला के हद में गोमियां थाना क्षेत्र (Gomiyan police station area) के ढे ढे निवासी व् सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाजरत शिबू गोप ने बताया कि 7 मई की सुबह लगभग 9 बजे सूचना पाकर वह अपने दामाद झिड़की निवासी कुलदीप यादव को समझाने झिड़की आया था।

इस दौरान उसके दामाद ने अचानक ईट से उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। गोप के अनुसार उसके दामाद द्वारा उसकी पुत्री दुलारी देवी को भी पीट कर घायल कर दिया गया है। शिबू ने बताया कि उसकी पुत्री की एक ढाई साल का पुत्र तथा एक साल की पुत्री है।

गोप के अनुसार उसके दामाद द्वारा पूर्व में भी चार पांच बार उसकी पुत्री के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें एक बार बेरमो महिला थाना में मामला भी दर्ज कराया गया था। बावजूद इसके उसका दामाद कुलदीप यादव सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

इस संबंध में कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह से पूछे जाने पर ओपी प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी मामला दर्ज नहीं किया जा सका है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी और आरोपी को जेल की सलाखों में भेज दिया जाएगा।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में झिड़की निवासी 33 वर्षीय अख्तर अंसारी ने 7 मई को अपने घर में जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ निशा टोप्पो ने जांचोपरांत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

चिकित्सक डॉ टोप्पो के अनुसार युवक ज्यादा मात्रा में जहरीला पदार्थ पी लिया है जिसके कारण उसका इलाज यहां संभव नहीं था। इसलिए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में कथारा ओपी प्रभारी ने मामले की जानकारी होने से अनभिज्ञता व्यक्त की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *