Advertisement

वार्ड पार्षद ने बच्चों के बीच प्रति पूर्ति राशि का किया वितरण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढोरी में वार्ड पार्षद ज्योति देवी द्वारा 5 मई को विद्यालय के 106 छात्र -छात्राओं को कोविड 19 के प्रति पूर्ति भत्ता राशि 66598 रूपये का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद (Ward Councilor) ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। इसको मजबूत किये बिना हम एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज और राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकते।

जब इस आधारशिला की नींव सामाजिक भेदभाव एवं असमानता पर आधारित हो जाये तो इसे हम न तो स्वस्थ एवं सशक्त समाज के लिए शुभ संकेत मान सकते हैं, और न हीं देश के विकास का मूल मंत्र।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश देश का भविष्य माने जाने वाली हमारी बाल एवं युवा पीढ़ी के मन-मस्तिष्क में इस शिक्षा व्यवस्था ने जिस तरह से सामाजिक भेदभाव एवं असमानता का बीज बो दिया है, वह भारतीय संविधान की उस प्रस्तावना से मेल नहीं खाती, आदि।

जिसके अनुसार भारतीय संविधान (Indian Constitution) प्रत्येक नागरिक को सामाजिक न्याय व अन्य सामाजिक स्तरों जैसे बौद्धिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने का भरोसा देती है।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक नन्दन महतो, अध्यक्ष संजू देवी सहित मानिक दिगार, धनेश्वर पोद्दार, संतोष नोनिया, महेंद्र साहनी, नारायण भुईयां, मनोज करमाली, सबलू साहनी, डब्लु साहनी, लक्ष्मी देवी, यशोदा देवी, संतोषी देवी, सुगिया देवी, रिंकी देवी, रुबी देवी, ममता देवी, सुशीला देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *