विजय कुमार साव/तेनुघाट, गोमियां (बोकारो)। झारखंड से रोजगार की तलाश में अन्यत्र पलायन करने को मजबूर युवा लगातार पलायन की भेंट चढ़ते जा रहे हैं। इस बार फिर पलायन की भेंट चढ गया पलानी का विष्णु देव रविदास। इसे लेकर परिजनो ने ठेकेदार के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद मे बाध पंचायत के पलानी निवासी 25 वर्षीय विष्णु देव रविदास की राजस्थान मे मौत हो गई। परिजनो के अनुसार नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह निवासी जगदीश रविदास उसे काम करने राजस्थान के जोधपुर ले गया था।
बीते 19 मई की सुबह फोन पर बात हुई थी और शाम में उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार उसके बेटे को पूरी मजदूरी नहीं देता था। इसलिए बीच में काम छोड़ कर घर वापस लौट आया था। बाद में बकाया भुगतान कर उसे फिर राजस्थान ले गया।
मृतक के परिजनों ने तेनुघाट ओपी (Tenughat Op) में हत्या का मामला दर्ज कराया है। जैसे ही इस मामले की सूचना स्थानीय विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो (MLA Dr Lambodar Mahto) को मिली, उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाते हुए थाना प्रभारी को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही तेनुघाट ओपी प्रभारी ने विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
![]()












Leave a Reply