Advertisement

जोजोगुटू मुखिया एवं मनोहरपुर भाग दो जिला पार्षद का निकला विजय जुलूस

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhhum district) के हद में छोटा नगरा पंचायत के जोजोगुटू गांव की मुखिया मुनी देवगन एवं मनोहरपुर भाग दो के नवनिर्वाचित जिला पार्षद रंजीत यादव का विजय जुलूस 29 मई को छोटा नगर पंचायत क्षेत्र में निकाला गया। मौके पर विजेता मुनी देवगन एवं रंजीत यादव को क्षेत्र के दर्जनों रहिवासियों ने जीत की बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नव निर्वाचित मुखिया मुनी देवगम ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग किया जायेगा तथा लंबित सारी समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रार्थमिकता के साथ पहल किया जायेगा। मौके पर रहिवासियों ने जमकर ढोल नगाड़ा की थाप पर जमकर थिरके तथा एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *