Advertisement

पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान तेज

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड (Jharkhand) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोकारो जिला प्रशासन (Bokaro district Administration) सख्त है। इसे लेकर 2 मई को जिले कद विभिन्न प्रखंडों के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों यथा जगेश्वर बिहार, जरीडीह, गोमियां में संबंधित प्रखंडों के स्टैटिक सर्विलांस (एसएस) टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

टीम द्वारा वाहन जांच के क्रम में दो पहिया, चार पहिया एवं बड़े वाहनों की तलाशी ली गई। वाहनों से संबंधित दस्तावेजों का भी जांच किया गया। ताकि वाहनों के माध्यम से अवैध सामानों की हेरा फेरी न हो सके। खासकर पारदर्शी पंचायत चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय हो कि, पिछले दिनों जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्टैटिस्टिक सर्विलांस टीम द्वारा वाहनों की जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी के बाद से पूरे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *