Advertisement

वंदे मातरम् एक गीत नहीं, भारत के आत्मगौरव, देशभक्ति व् एकता का प्रतीक-अमित

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सोनपुर मंडल में स्मरणोत्सव का आयोजन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव अवसर पर 7 नवंबर को सारण जिला के हद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सोनपुर के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन एवं सभी अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत के आत्म गौरव, देश भक्ति और एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से की गई। इसके पश्चात सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय गीत की भावनाओं से ओतप्रोत होकर भारतीय एकता, स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् के योगदान एवं उसके ऐतिहासिक महत्व को स्मरण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *