Advertisement

गिट्टी से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर नदी में गिरी, कोई हताहत नहीं

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित बोकारो नदी में गिट्टी से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर गिर गयी। उक्त घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची।

जानकारी के अनुसार गोमिया तेनु मुख्य मार्ग में सड़क पर रफ्तार का कहर और लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली। जब 29 जुलाई की सुबह सड़क पर गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर बोकारो नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे जा गिरा। जैसे ही ट्रैक्टर पुल से नीचे गिरा, आसपास चीख-पुकार मच गई।

रहिवासी समझे कि कोई बड़ी दुर्घटना हो गई। राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन ऊपर वाले की कृपा कहिए कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसे स्थानीय रहिवासियों ने नदी से तुरंत बाहर निकाल लिया। घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका आरोप है कि गिट्टी-बालू लदे ट्रैक्टर आए दिन ओवरलोड और तेज गति से दौड़ते हैं। न ट्रैफिक का डर, न पुलिस का खौफ। इसी लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

टैक्टर में लदे गिट्टी का लीगल चालान था कि नही, ये तो पुलिस के जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि दोपहर बाद हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को बड़ी मुश्किल से नदी से बाहर निकाला गया। इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *