Advertisement

वंदेमातरम रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर शिशु विकास विद्यालय में तिरंगा यात्रा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रगीत वंदेमातरम की रचना को 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में वर्ष भर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस कड़ी में 14 अगस्त को बोकारो जिला के हद में सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्रओं के अलावा दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मियों ने हिस्सा लिया।

सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से क्षेत्र में तिरंगा सम्मान तथा कार्यक्रम को गति देने के लिए क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा तथा विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू के निर्देश पर क्षेत्रीय पदाधिकारी (एचआर) पीएन सिंह तथा सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

जानकारी देते हुए शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार के निदेशक राम अयोध्या सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा शिशु विकास विद्यालय भवन से निकलकर वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय का नारा लगाते संडे बाजार लम्बी सेन्टर होते विभिन्न काॅलोनियों से गुजरकर स्कूल पहुँचा। यहां समापन समारोह पर राष्ट्रगीत वंदेमातरम तथा राष्ट्रगान जन गण मन सामुहिक रूप से गाया गया। बच्चों ने भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की झांकियां प्रस्तुत की।

मौके पर सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय कार्यालय कर्मी आकाश कुमार, विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्रधान शिक्षिका ममता सिन्हा, वरीय शिक्षक मो. असलम, नयन कुमार बनर्जी, संजीव कुमार, शैयद सरफराज हुसैन, कमलवती गुप्ता, रम्भा सिंह, उमा वर्मन, भावना कुमारी, तनुजा खातुन, जिन्नत अप्सा, आरजू जहां, गुरूवारी देवी, ललिता देवी, गौरी देवी सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र- छात्राओं सहित सभी जनों को सीसीएल बीएंडके प्रबंधन की ओर से मिठाई पैकेट्स का वितरण किया गया। इसके लिए विद्यालय प्रबंध ने प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *