Advertisement

धूमधाम से तेनुघाट में मनाया गया सावन महोत्सव

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पंचायत भवन में 14 अगस्त की संध्या हर्षोल्लास से सावन महोत्सव मनाया गया। हरे रंग की साड़ियों तथा हरि चूड़ियों की गूंज से पंचायत भवन परिसर खनकता रहा।

जानकारी के अनुसार सावन महीने की खुशियों को साझा करने के लिए तेनुघाट स्थित पंचायत भवन में 14 अगस्त को सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर दर्जनों महिलाएं एकत्रित हुईं। इस अवसर पर पूरे पंचायत भवन को हरे-भरे गुब्बारों और रंगीन सजावट से सजाया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। वहीं डीजे की धुन में उपस्थित महिलाओं द्वारा गीत संगीत प्रस्तुत की गयी। मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को सावन माह की बधाई दी।महोत्सव की खास बात यह रही कि सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी और परिधान में नजर आईं। हरियाली का प्रतीक हरा रंग पूरे माहौल को और भी सुंदर बना रहा था। महिलाएं सावन के गीतों पर झूमती दिखीं और आपस में मिलकर त्योहार का आनंद लिया।

मौके पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि सावन का महीना भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन से महिलाओं में आपसी एकता और सहयोग की भावना बढ़ती है। मौके पर रंजू कुमारी, आशा देवी, मधुलिका सरण, सालनी देवी, मधु कुमारी, सुषमा कुमारी, इंदु देवी, पिंकी देवी, सबिता देवी, सुधा देवी, रिंकी कुमारी सहित दर्जनों महिला उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *