उपस्थित पत्रकारों ने ली निष्पक्ष पत्रकारिता की सामूहिक शपथ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को देश के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की सारण इकाई द्वारा जिला मुख्यालय छपरा स्थित संगठन कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार एनयूजेआई के प्रदेश संयोजक राकेश कुमार की उपस्थिति में सारण इकाई के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का दृढ़ संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकार, जिनमें राजीव रंजन (दैनिक जागरण), मनोरंजन पाठक (कशिश न्यूज), बिपिन कुमार मिश्रा (न्यूज नेशन), धनंजय सिंह तोमर (दैनिक भास्कर डिजिटल) सहित पंकज श्रीवास्तव, हरिप्रकाश मिश्रा, ज्योति कश्यप, संजीव मिश्रा, संजीव सिंह, विशाल सिंह, विकास कुमार, मुकेश कुमार आदि सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply