अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण प्रमंडल के हद में सारण, सीवान और गोपालगंज में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण क्रमशः उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री सह प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और जिलाधिकारी समीर सौरभ ने किया
जानकारी के अनुसार सारण प्रमंडल के तीनों जिलों यथा सारण, सीवान एवं गोपालगंज में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सारण जिले का मुख्य समारोह राजेंद्र स्टेडियम छपरा में, सीवान का मुख्य समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में तथा गोपालगंज का मुख्य समारोह मिंज स्टेडियम में आयोजित किया गया।
बताया जाता है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया तथा जवानों द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी मंत्रियों एवं जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। सारण जिला मुख्यालय राजेंद्र स्टेडियम छपरा में उपमुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा। जहां उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री सारण बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।nस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित सारण के संकल्प को मजबूत किया।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने छपरा नगर निगम के वार्ड नं. 20 अंतर्गत दहियावाँ मिशन रोड, पानी टंकी के समीप स्थित महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया तथा बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री का वितरण किया। प्रशासन एवं आमजन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण एवं उत्सवी वातावरण में किया गया। मंत्री, पर्यटन विभाग बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री सीवान जिला केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। समारोह को लेकर गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, पंचायती राज पदाधिकारी बालेंद्र नारायण पांडेय, अल्पसंख्यक कल्याण के उपेंद्र कुमार यादव एवं अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर आशुतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।
जिला के हद में मैरवा रहिवासी पर्वतारोही अवध मनी को भी सम्मानित किया गया। साथ हीं भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। सर्वाधिक कर भुगतान करने वाले तीन व्यवसायियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरीय पदाधिकारी, जन प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अंत में बिहार गीत के साथ समारोह का समापन किया गया।
गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, निकली तिरंगा यात्रा
गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी समीर सौरभ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पूर्व बीते 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समाहरणालय परिसर से अंबेडकर भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जिलाधिकारी समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीए कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान रहा।
![]()













Leave a Reply