Advertisement

पीएमश्री एसएसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में शान से लहराया तिरंगा

विद्यालय में मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एसएसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार के पावन प्रांगण में 15 अगस्त को पूरे हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य फारुक अंसारी ने तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य फारुक अंसारी ने कहा कि उन्नत विद्यालय ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है। विद्यालय के सर्वांगीण विकास में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि विद्यालय हित में समाज का सहयोग और बेहतर होना चाहिए, ताकि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।

मौके पर अशोक कुमार रजवार के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। अनुशासित कदम ताल और शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।
इसके बाद डॉ रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल एवं डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अपने ऊर्जावान भाषणों से उपस्थित जनों को प्रेरित किया।

डॉ रणजीत कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का बेहतर माध्यम है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रामबाबू शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत और राष्ट्र प्रेम की भावना को जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियां उनकी प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता को दर्शाती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

वहीं विद्यालय के शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने कहा कि विद्यालय और समाज के बेहतर समन्वय से ही शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र प्रेम की सीख देना हमारी जिम्मेदारी है। महाकांत झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना जरूरी है। धनंजय कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देते हैं। सीमा ठाकुर ने कहा कि बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। सुजाता कुमारी ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। खुर्शीद रज़ा ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन और विद्यार्थियों का उत्साह स्वतंत्रता दिवस समारोह की विशेष पहचान रहा।

शिक्षक अमित कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा और प्रतिभा देखकर निश्चित रूप से विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद बढ़ती है। परमेश्वर बेसरा ने कहा कि विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाया गया। अजय कुमार दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों को देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए निरंतर प्रेरित करना चाहिए। दिलीप कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। रितेश कुमार महथा ने कहा कि विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं। नितेश कुमार प्रजापति ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। दिनेश कुमार महतो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बेहतर समन्वय के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों, गीतों और विद्यार्थियों के उत्साह से गूंजता रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *