प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। नेशनल कौंसिल फॉर हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट्स डेवलेपमेंट के प्रोडक्शन यूनिट में 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रियल स्कॉलर सोसाइटी के प्रोजेक्ट हेड रविन्द्र कुमार द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी अध्यक्ष आशिफ इकबाल ने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों एवं देशवासियों द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान के बारे में उपस्थित जनों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार, प्रशिक्षक झरना दास, सीता देवी, नीलम देवी, तारा देवी, रंजू कुमारी, शीला खन्ना, अप्पू प्रजापति, विभूति शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की प्रगति, एकता एवं अखंडता के प्रति अपने संकल्प को दुहराया। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया।
![]()













Leave a Reply