प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों, महाविद्यालयों, बैंक शाखाओं, थाना, प्रखंड कार्यालयों, अस्पतालों, सार्वजनिक संस्थानों, राजनीतिक दलों के कार्यालय आदि में पारंपरिक तरीके व सादगी से राष्ट्रीध्वज तिरंगा फहराया गया।
मिली जानकारी अनुसार 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पेटरवार सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने चिकित्सकों, नर्सों, कर्मियों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। पेटरवार थाना परिसर में थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, प्रखंड/अंचल कार्यालय में बीडीओ संतोष कुमार महतो, शहीद स्मारक स्थल पर सीओ अशोक राम में राष्ट्र ध्वज फहराया तथा तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड के सभी 23 पंचायतों में सरकारी व निजी विद्यालयों में झंडोतोलन किया गया तथा स्कूली छात्र, छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।बैंक शाखाओं में शाखा प्रबंधक द्वारा तो पंचायत सचिवालय में मुखिया द्वारा पंचायत सचिव व अन्य प्रतिनिधियों, ग्रामीणों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए।
इस क्रम में अंगवाली उत्तरी पंचायत के जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में फुसरो के समाजसेवी सह व्यवसायी बिनोद कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर प्रधानाचार्य युगल किशोर महतो, सजल कुमार मैती, संरक्षक देवब्रत जायसवाल, अध्यक्ष आनंद कुमार भगत, सचिव सचिन कुमार मिश्रा, संतन मिश्रा, तथा अन्य उपस्थित थे।
इंडियन बैंक अंगवाली शाखा में मकान मालिक अरुण जायसवाल ने बैंककर्मी अंगद रजवार सहित कई की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने शिशुमंदिर, शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की शाखा में, कन्या मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, पंचायत सचिवालय तथा महिलाओं की भवन (सीएलएफ) में झंडोत्तोलन किया।

उच्च विद्यालय में एचएम अशोक कुमार, मध्य विद्यालय में एचएम शैलेश कुमार खन्ना ने झंडोत्तोलन किया। दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास ने उप मुखिया रियाज अहमद, एनायत हुसैन, आलेनवी, जितेंद्र घासी, अंजू देवी आदि की उपस्थिति में कई महिला सदस्यों को प्रावधानुसार उनकी लगातार उपस्थिति पर पुरस्कृत किया।कन्या विद्यालय में नए पदभार ग्रहण किए एचएम प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय में गौरीनाथ कपरदार, रियाज अहमद, पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार के साथ पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार नायक, परशुराम नायक, जलसहिया भाग्यरानी देवी, रामबिलास रजवार, गौतम, संगीता देवी, अंकित जायसवाल, सौरव मिश्रा आदि उपस्थित थे।
स्वास्थ्य उपकेंद्र अंगवाली में एएनएम कुमारी बबीता ने तथा गाभरमोचरो केंद्र में सीएचओ अजीबुन निशा, एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया किरण की उपस्थिति में झंडोत्तोलन की।
अंगवाली दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुखिया अनीता सोरेन, पंसस जीतलाल सोरेन, उपमुखिया मोहन मांझी आदि थे। चलकरी उत्तरी पंचायत में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने झंडोत्तोलन किया। यहां बिनोद नायक, रंजीत नायक आदि कई आयोजन में शरीक हुए। इसी तरह जरीडीह प्रखंड में आयोजन सादगी से संपन्न किया गया। पूर्व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो ‘बाटुल’, झामुमो नेता हीरालाल मांझी भी कई आयोजन में शरीक हुए। जरीडीह थाना में थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने अन्य की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया।
![]()













Leave a Reply