Advertisement

उमवि बारहमसिया में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से गूंजायमान रहा देशभक्ति का स्वर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमसिया में 7 नवंबर को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के मूल स्वरूप के साथ की गयी, जिसे महान साहित्यकार वंकीम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने उपन्यास आनंद मठ में रचा था। इस गीत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन में जोश और आत्म बल का संचार किया था।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की पहचान, एकता और गौरव का प्रतीक है। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यक अनिल महतो, अजय नायक, अनीता कुमारी, मेनका प्रजापति, एसएमसी अध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, प्रधान प्रीति सिंह के अलावे इस सुंदर प्रस्तुत पर ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *