एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज़ सुनी, के. राजू ने मुख्यमंत्री से समाधान की पहल की। भाजपा सिर्फ सियासत कर अपने पूर्व में किये गये पापो से ध्यान हटा कर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का कार्य कर रही है। केवल नारेबाज़ी से नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था से सुरक्षित होगा युवाओ तथा छात्रों का भविष्य। उक्त बाते 7 अगस्त को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कही।
उन्होंने कहा कि झारखंड का छात्र, युवा दिल्ली में हुए आन्दोलन से सबक ले चुकी है। अब वह भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है, इसलिए भाजपा से दुरी बनाने का कार्य कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि झारखंड के छात्र न्याय, पारदर्शिता और रोजगार की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। भाजपा उनके कंधों पर राजनीति करने में लगी है। कहा कि दिल्ली के मामलो में चुप्पी और झारखंड के मामलो में मुखरता भाजपा की दोहरी राजनीति को बेनकाब करती है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनरत छात्र प्रतिनिधियों से वीडियो कॉल पर सीधे संवाद कर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस युवाओं की आवाज़ सुनती भी है और उसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाती भी है। कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की बात सुनी, उनका मनोबल बढ़ाया और भरोसा दिलाया कि न्यायपूर्ण भर्ती व्यवस्था के लिए कांग्रेस हर लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगी।
नायक ने कहा कि दूसरी ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर छात्रों की मांगों को विस्तार से रखा। मामले में मुख्यमंत्री ने भी सकारात्मक रुख दिखाते हुए समाधान की दिशा में संवाद का मार्ग अपनाया। यही जिम्मेदार राजनीति है। उन्होंने कहा कि सड़क से उठी आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना और समाधान की दिशा में काम करना कांग्रेस की कार्यप्रणाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि जब वह सत्ता में थी तब भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उठे विवादों और न्यायालयों तक पहुँचे मामलों के समाधान के लिए कौन-से स्थायी संस्थागत सुधार किए।
दिल्ली के छात्र युवा आन्दोलन में बर्बरता पूर्वक लाठी चलाने वाली भाजपा आज छात्रों की पीड़ा को राजनीतिक हथियार बनाकर केवल सुर्खियाँ बटोरने का प्रयास कर रही है। युवाओं का भविष्य प्रेस कॉन्फ्रेंस और विधानसभा में सिर्फ नौटंकी कर विधानसभा को बाधित कर रही है। नायक ने कहा कि आज नारेबाज़ी से नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही से सुरक्षित होगा देश के तमाम युवाओ और छात्रो का भविष्य।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि कांग्रेस का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। यदि किसी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता की शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो, लेकिन लाखों मेहनती और ईमानदार अभ्यर्थियों का भविष्य किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है, क्योंकि कांग्रेस संवाद में विश्वास करती है। राहुल गांधी ने संवाद किया, के. राजू ने पहल की, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बातचीत का रास्ता अपनाया। यही लोकतांत्रिक राजनीति है। इसके विपरीत केवल विरोध के लिए विरोध करना और हर मुद्दे पर राजनीतिक लाभ तलाशना युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं है।
नायक ने कहा कि झारखंड का युवा राजनीतिक नाटक नहीं, न्याय चाहता है। आरोपों की राजनीति नहीं, पारदर्शी भर्ती चाहता है। टकराव नहीं, समाधान चाहता है। कांग्रेस इसी रास्ते पर चल रही है और आगे भी युवाओं के अधिकार, रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा समाधान है, भाजपा का एजेंडा सिर्फ सियासत कर अपने पूर्व में किये गये पापो से ध्यान हटा कर अपनी राजनीति चमकाना भर है। भाजपा सिर्फ हेमंत सरकार की भर्तियो 6 वर्ष की सीबीआई से जाँच करने की मांग करती है और अपने घोटालो वाले भर्तियो के बारे में कुछ नही बोलती है। कहा कि झारखंड का युवा समझदार है और वह दोनों के बीच का अंतर भली-भाँति जानती है।
![]()













Leave a Reply