रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला मुख्यालय बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी गेट नंबर-3 में विवाद को लेकर ग्रामीणों और एक परिवार के बीच तनाव की स्थिति बनी है। रहिवासियों ने नीलमनी देवी और उनके पुत्र राम बोदरा के खिलाफ बोकारो एसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रहिवासियों का आरोप है कि नीलमनी देवी के हाथ में चोट मारपीट से नहीं, बल्कि कुछ दिन पहले गिरने से लगी थी। इसके बावजूद मारपीट का आरोप लगाकर निर्दोष के खिलाफ हरला थाना में मामला दर्ज कराया गया। रहिवासियों ने इसे गलत बताते हुए जांच की मांग की है।
रहिवासियों के अनुसार बीते 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दौरान मोहल्ले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान राम बोदरा वहां पहुंचा और महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार किया। विरोध के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नीलमनी देवी भी मौके पर पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए विरोध करने वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
वहीं, सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि बीते 21 सितंबर को राम बोदरा की शिकायत पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। दूसरे पक्ष ने भी साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
![]()













Leave a Reply