प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रकृति की उपासना, फसलों की हरियाली एवं बहनों द्वारा भाई कर्मा-धर्मा के प्रति प्रेम भाव दर्शाये जाने का पावन पर्व करमकदशी 22 सितंबर को पारंपरिक तरीके से मनाया गया। झारखंड की लोक संस्कृति व् आस्था को प्रदर्शित करता यह पर्व समाज को एकता के सूत्र में बांधे रखने तथा एक दूसरे को सहयोग करने का पवित्र संदेश दे गया।
इस अवसर पर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली सहित समीपस्थ क्षेत्रों में करम महोत्सव धूमधाम से मनाई गई। मिली जानकारी अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली के जोरियाधार, कदमटोला मुहल्ले सहित कई स्थलों पर करम डाली पूजन की विधान संपन्न की गयी। सड़क टोला स्थित चौकीदार गुष्टी क्रमशः एक, दो स्थलों पर युवतियां समूह बनाकर अपनी जावा डाली संग रंग बिरंगे साडीयाँ पहन, सज-धजकर देर रात तक थिरकती रहीं। जावगीत व डीजे की धुन पर नाचती रही।
अंगवाली के जोरियाधार टोला में आचार्य संतोष चटर्जी द्वारा आयोजकों को करम डाली की पूजा कराई गयी। आयोजकों द्वारा वार्ड सदस्य गीता देवी व् उनके पति पंचायत सचिव संतोष प्रसाद नायक का स्वागत किया गया।
![]()













Leave a Reply