Advertisement

बूथ सशक्तीकरण व् विशेष गहन पुनरीक्षण को ले भाजपा की बैठक

आगामी 30 सितंबर तक सभी बूथों के सशक्तीकरण व् पुनरीक्षण का लक्ष्य

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी बूथों के सशक्तीकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर 22 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो की निगरानी में संपन्न हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 सितंबर तक सभी बूथों का सशक्तीकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सही नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं और गलत नाम शामिल नहीं हो।

मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार महतो ने कहा कि बूथ संगठन पार्टी की जमीनी मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए बूथ सशक्तीकरण का कार्य समय पर पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को सही एवं व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।

मंडल महामंत्री अनिश जायसवाल ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करना चाहिए, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और गलत प्रविष्टियों की पहचान कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके। किशोर कुमार महतो ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में भाजपा नेता राजेश्वर महतो ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन किया जाना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क और आवश्यक जानकारी जुटाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कमल दास ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण के साथ-साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य भी संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का आह्वान किया।

बैठक में बूथवार कार्यों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आगामी दिनों में किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। मौके पर रामचरण महतो, सुरेश कालिंदी, रतन दास, राकेश दास, माधुरी देवी, रेखा कुमारी, चतुर कालिंदी, मनोहर कुमार, शंकर महतो, अमूल्य डोम, मनमोहन पांडेय, रणजीत सिंह, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *