प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट पंचायत चुनाव में लगभग सभी प्रत्याशी अपने अपने प्रचार प्रसार में लग गये हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से अपने अपने क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ अपने पक्ष में प्रचार करते हुए देखा जा रहा है। चाहे जिला परिषद हो, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया या पंचायत सदस्य। सभी अपने प्रचार में लगे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। इसी कड़ी में 2 मई को पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रेखा सिंह अपने समर्थकों के साथ अपने प्रचार में जुटी हुई है। इस बारे में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि पिछले दो बार से रेखा सिंह दो बार से जीती हुई है।

तेनुघाट पंचायत (Tenughat Panchayat) के लिए कई काम की है। इसलिए इस बार हम सभी एक बार फिर उनके साथ हैं। इस मौके पर नंदा सिन्हा, पूनम सिन्हा, गुड़िया देवी, कमला देवी, सुजाता प्रसाद, ममता देवी, आशा देवी, जया सिन्हा, शालिनी सिन्हा, योगेश नंदन शंकर, अजय अंबस्ट, अनंत मोहन पांडेय आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply