Advertisement

एक साथ दो जगह नि:शुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत

निर्मल महिला जन कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित है केंद्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। निर्मल महिला जन कल्याण सेवा समिति द्वारा एक मई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में एक साथ दो जगहों पर नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र (Free Training Center) की शुरुआत की गयी। जिसमें फुसरो नप क्षेत्र के सेंट्रल कॉलोनी मकोली तथा शारदा कॉलोनी शामिल है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं बच्चे उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार उक्त व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र का उद्घघाटन सेंट्रल कॉलोनी मकोली में स्वदेश वाणी समाचार चैनल के निदेशक सत्येंद्र सिंह की धर्मपत्नी नीलम सिंह तथा शारदा कॉलोनी में कथारा निवासी अर्चना शुक्ला द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर निर्मल महिला जन कल्याण सेवा समिति की मुख्य संचालिका शालिनी शुक्ला ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र के खुलने से आसपास के सैकड़ों जरूरतमंद बच्चियों एवं महिलाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पूर्ण रूप से नि:शुल्क महिला सिलाई, कढ़ाई, कटाई एवं ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कोर्स छः माह का होगा।

मुख्य संचालिका शालिनी शुक्ला ने बताया कि सेंट्रल कॉलोनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र का संचालन सरोज देवी एवं बसंती देवी द्वारा किया जायेगा। जबकि शारदा कॉलोनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र का संचालन राखी कुमारी करेगी।

उद्घाटन के मौके पर मुख्य प्रशिक्षिका शालिनी शुक्ला द्वारा प्रशिक्षित श्वेता राय, प्रज्ञा सिंह, मीना कुमारी, बबीता, नीतू, गायत्री, प्रीति, मधु, पूनम, सुनीता चौहान, आरती, पूजा, आफरीन, यशोदा, संजू, चंपा, उषा के अलावा ममता रानी, सुनीता चौहान, खुशबू, उषा देवी, आदि।

बबली देवी, प्रियंका देवी, शिक्षक राकेश कुमार, साधुचरण शुक्ला, बिजय चौहान, मनीष राय, रवि पासवान, विक्की पासवान, रोहित पासवान, छत्रधारी महतो, हेमंत महतो, आयुष, अभिनन्दन कुमार, हिमांशु महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *