Advertisement

रांची में श्रीजलाराम-वीर बाई तीन दिवसीय कथा का शुभारम्भ

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। गुजरात के सन्त शिरोमणि एवं भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त श्री जलाराम बापा और वीर बाई माता की तीन दिवसीय कथा का शुभारम्भ 7 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची के गुजराती पटेल समाज भवन में भक्तिमय माहौल के बीच किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए गुजराती समाज के हरीश दोषी उर्फ राजु भाई ने बताया कि लंदन से पधारे प्रसिद्ध कथाकार पीयूषभाई मेहता एवं उनके संगीतमय दल ने भक्ति, भावना और अध्यात्म से ओत-प्रोत कथा प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बताया कि कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत कलश यात्रा, पूजन एवं आरती से की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में गुजराती समाज की महिलाएँ और पुरुष सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर पीयूषभाई मेहता जिन्होंने अब तक विश्व के 25 से अधिक देशों में कथा श्रवण करा चुके हैं ने पहले दिन जलाराम बापा के पूर्वजन्म, वीरपुर में जन्म तथा 226 वर्षों से अनवरत चल रहे अन्नक्षेत्र के विषय में विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि आज रांची में जलाराम बापा मंदिर स्थापना की मानो शुभ शुरुआत हो गई है।

मंच संचालन भारती ओझा ने किया। जबकि आयोजन को सफल बनाने में चन्द्रकांत भाई रायपत, सन्तु भाई माणेक, छगन भाई पटेल, रामजी भाई पटेल, तुलसी भाई पटेल, विनायक भाई मेहता, कुमार भाई पुजारा, अरविन्द भाई पटेल, आनन्द माणेक, पंकज ठक्कर, राजेश चौहान, राजू भाई दोषी, निलेश चौहान, हेमन्त पटेल, विनोद भाई पटेल, दिलीप भाई वाडेर, अनुराग पटेल, परेश चण्डीभमर, संजय पटेल, चेतन पटेल, गंगास्वरूप जसु बेन पटेल, गंगास्वरूप चंचल बेन पटेल,
मंगला बेन राठौर, किरण बेन माणेक, गीता बेन मानसाटा, महिला मंडल जलाराम सत्संग राँची सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। कथा के समापन पर प्रश्नोत्तरी विजेताओं को आकर्षक उपहार, आरती एवं महाप्रसाद का लाभ लिया। गुजराती समाज ने अधिकाधिक भक्तों से कथा श्रवण का लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *