Advertisement

थानेदार के बॉडीगार्ड की सड़क हादसे में मौत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला  (Bokaro district) के हद में बेरमो थाना प्रभारी शैलेश चौहान के बॉडीगार्ड सुरेंद्र यादव की बीते 14 मई की देर रात्रि फूसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग के तांतरी स्थित पेट्रोल पंप (Petrol pump) के समीप सड़क हादसे में मौत हो गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिपाही सुरेंद्र चुनाव कार्य में ड्यूटी कर वापस बेरमो थाना लौट रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी ददर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर बेरमो थाना में शोक की लहर है।

मृतक पलामू के जपला का निवासी बताया जा रहा है। घटना को लेकर बेरमो थाना प्रभारी शैलेश चौहान, महिला थाना प्रभारी गुलाब किसपोट्टा, अवर निरीक्षक मुस्ताक आलम, गुलशन कुमार, सुभाष कुमार, प्रेम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर महतो, राधेश्याम, मनोज झा, नवीन कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया।

बॉडीगार्ड सुरेंद्र यादव (Bodyguard Surendra Yadav) उक्त थाना में आरक्षी के पद पर कार्यरत था। थाना प्रभारी शैलेश चौहान ने बताया कि घटना काफी दु:खद है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र उनके साथ पेटरवार प्रखंड के चुनाव ड्यूटी मे कार्यरत थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *