Advertisement

प्रखंड कार्यालय में अभ्यर्थियों के लेखा पंजिका की जांच

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में प्रखंड कार्यालय बेरमो में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव के तहत 11 मई को ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) एवं पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थियों का व्यय लेखा पंजी का जांच किया गया।

जिसमें 313 ग्राम पंचायत सदस्यों मे से 238 ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपना व्यय लेखा पंजी का जांच करवाया। साथ हीं 77 पंचायत समिति सदस्य में से 48 पंचायत समिति सदस्यों ने अपना व्यय लेखा पंजी का जांच करवाया।

जानकारी के अनुसार शेष छुटे हुए ग्राम पंचायत सदस्य एवं पंचायत समिति के अभ्यर्थियों का व्यय लेखा पंजीका जांच आगामी 14 मई को प्रखंड कार्यालय बेरमो में किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कई नई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा।

पूर्व में आयोग ने जो आदेश जारी किया था, उसमें अब कई नये प्रविधानों को जोड़ा गया है। नये प्रविधान के अनुसार अभ्यर्थी यदि निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा आयोग को समर्पित नहीं करता है तो उसे तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

बता दें कि, राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 यथा संशोधित में आदेश झारखंड (पंचायत निर्वाचन व्यय का लेखा संधारण एवं प्रस्तुती) आदेश 2015 में अधिसूचित संलग्न प्रपत्र-दो की कंडिका-3 को विलोपित करते हुए नया संशोधित प्रपत्र-2 निर्गत कर संलग्न किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *