ममता की छांव में पहुंची मॉडल्स और फिल्मी सितारे
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। दुनियां में जिसने ममता की मोह माया और उसकी छांव का सुख नहीं लिया, उसने कुछ भी नहीं देखा। हाल ही में सुपर मॉम टैलेंट का आयोजन (Super Mom Talent Organized) मुंबई के होटल सहारा स्टार में संपन्न हुवा।
इस आयोजन में करीब 50 से अधिक योग्य माताओं की प्रतिभा और उनकी सच्ची लगन को न केवल सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम के आयोजकों के साथ-साथ दर्शकों ने माताओं को किया सलाम।
अंतराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस (International Mother Language Day) पर प्रतिभाओं का सम्मान करना और उनकी गुणवत्ता को उजागर करना था। जो कि असाधारण हैं, जिन्होंने उदाहरण (Example) के तौर पर नेतृत्व किया है और अपने क्षेत्र की अन्य माताओं और महिलाओं को इसके प्रति प्रेरित भी किया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन रूपा शास्त्री (आरवी एंटरटेनमेंट) और कुणाल ठक्कर (इवेंट्स फैक्ट्री ) द्वारा होटल सहारा स्टार में किया गया। वार्षिक पुरस्कारों ने 50 से अधिक योग्य माताओं को उनकी रचनात्मकारी, कैरियर को मूल रूप से संतुलित करने की क्षमता, प्रतिकुल परिस्थितियों का सामना करने की ताकत, कला में योगदान, आदि।

सामुदायिक सेवा, करियर में उत्कृष्ठ, पालन-पोषण, फिटनेस और प्रभावशाली काम के लिए सामाजिक प्रभाव को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों, चिकित्सा कर्मचारियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ भूमिका निभाने वालों को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सितारे निक्की तंबोली, प्रतीक सहज पाल, अशनूर कौर, रूपाली गांगुली, तीजे सिद्धू, अमाल मलिक, करणवीर शर्मा, सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम, जहरा खान, ताहा शाह बदूशा, आदि मौजूद थे।
वहीं विशेष लोगों में मलिक, पाखी हेगड़े, निकिता रावल, पलोरा सैनी, सना सुल्तान के अलावा अपनी सुपर मॉम के साथ कई लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम को वरदान ज्वैलर्स, जय भीम शॉर्ट वीडियो ऐप, डॉ़ राशील, इंटीरियर मॉल, सचिन इंटरप्राइजेज, सिवसगमा नेटवर्क, डॉ. सोनम, शांति कॉफी का समर्थन प्राप्त था।
![]()












Leave a Reply