Advertisement

आरसीएमयू ने अजय कुमार सिंह को जिला कांग्रेस प्रवक्ता बनने पर किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रम संगठन इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में आरसीएमयू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया। सिंह को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाए जाने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर बधाई दी गयी।

इस अवसर पर समारोह में उपस्थित जनों ने सिंह को शॉल, बुके और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

समारोह की अध्यक्षता आरसीएमयू कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद तथा संचालन मोहम्मद शमीम ने की। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार सिंह लंबे समय से मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनके जिला प्रवक्ता बनने से कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। वहीं मजदूर वर्ग की समस्याओं को पार्टी मंच पर और मजबूती से उठाया जा सकेगा।

मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि सिंह संघर्षशील और जमीनी नेता हैं। वे हमेशा श्रमिकों के साथ खड़े रहते हैं। जिला कांग्रेस में प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी और मजबूत होगी। अपने सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा की पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है मैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना, महंगाई, बेरोजगारी एवं मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आरसीएमयू के सभी साथियों का सहयोग लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव, सुजीत मिश्रा, राजू वर्मा, सूर्य कांत त्रिपाठी, सुनीता सिंह, उत्तम कुमार, कमलकांत सिंह, देवाशीष आस, मोहम्मद नसीम, श्याम नंदन मंडल, संतोष सिन्हा, महेश कुमार, संदीप रवानी, मो. सबीर अहमद, बिनोद यादव, अमनदीप सिंह, गणेश महतो, अश्वनी कुमार, दीपक कुमार, बिंदु चंद हेम्ब्रम, रमाकांत सिंह, मनोज सिंह, सुरेश ठाकुर, अर्जुन करमाली, भीकम कुमार, विजय नायक सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे। समारोह के अंत में देश, प्रदेश और पार्टी की उन्नति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *