प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बीते 7 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परिक्षा परिणाम में बोकारो के रविचन्द्र झा ने 214वां रेंक लाकर बोकारो का नाम रौशन किया है।
ज्ञात हो कि, रविचन्द्र झा ने केंद्रीय विद्यालय बोकारो से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर देश की राजधानी दिल्ली के हंसराज काॅलेज से एमबीए किया।व्यवसायी पिता मुकेश झा एवं माता समता झा अपने पुत्र की इस सफलता पर हर्षित है।आसपास के रहिवासियों ने भी रविचंद्र एवं उसके परिवार की तारीफ की तथा प्रसन्नता व्यक्त की है।
उसके इस सफलता पर शुभकामना देने वालों में मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के सचिव नीरज चौधरी, मैथिली कला मंच के अध्यक्ष के. सी. झा, अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्रेस सचिव गंगेश कुमार पाठक के अलावे चाचा संजय झा आदि अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply