Advertisement

फ्रीज खातों को मुक्त करने व् सिक्कों की किल्लत को ले क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं महामंत्री राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक बोकारो की क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियंका सिंह से मुलाकात कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर साइबर क्राइम से जुड़े निर्देशों के कारण फ्रीज किए गए बैंक खातों को शीघ्र मुक्त कराने की मांग की। चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बोकारो शहर के कई प्रतिष्ठानों के खाते फ्रीज होने से व्यापारियों का दैनिक कारोबार और वित्तीय लेन-देन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बैंक प्रबंधन से साइबर सेल एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर मामले का शीघ्र समाधान कराने तथा जिन व्यापारियों की किसी प्रकार की संलिप्तता नहीं है, उनके खाते जल्द मुक्त कराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर चेंबर महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने बाजार में सिक्कों एवं छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में सिक्के और छोटे नोट उपलब्ध कराने की मांग की। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियंका सिंह ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विनय कुमार सिंह एवं राजीव कुमार भी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *