रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संत जेवियर्स स्कूल बोकारो में 11 अगस्त को सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक मीट (रीजनल एथलेटिक मीट्स)- 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में झारखंड की राजधानी रांची, बिहार की राजधानी पटना सहित भागलपुर, देवघर एवं धनबाद जोन के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के स्वागत एवं मार्च पास्ट से किया गया। इसके पश्चात सीआईएससीई ध्वज फहराया गया और टॉर्च रिले का आयोजन किया गया। संत जेवियर्स स्कूल के छात्र आयुष राज ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह मुख्य अतिथि फादर अरुण मिंज एसजे ने स्वागत भाषण देते हुए प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर दीपक चौधरी, देबाशीष गुप्ता, सिस्टर सुनीता, सिस्टर अनुपमा, शशि शेखर, अमृत लता सहित आधिकारिक क्रीड़ा प्रशिक्षक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply