Advertisement

चोरी करते दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह द्वारा बीते एक मई की रात को तेनुघाट विद्यालय में चोरी करते दो चोरों को पकड़ा गया। पुलिस (Police) ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर 2 मई को जेल भेज दिया।

इस बारे में ओपी प्रभारी सिंह ने बताया कि बीती रात को घर में बैठे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि तेनुघाट मध्य विद्यालय में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि बाहर एक छोटा हाथी लगाकर उसमें कुछ सामान लोड किया जा रहा है।

उसके बाद उन्होंने चोरों को पकड़कर ओपी से पुलिस बल को बुलाकर उन्हें थाना ले जाया गया। पकड़े गए चोरों में पंकज कुमार एवं विशाल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया। दोनों चोरों को तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाकर डॉक्टर शंभू कुमार से कोरोना टेस्ट करवाने के बाद तेनुघाट जेल भेजा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *