विशेष संवाददाता/मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ़्लाइट के रेस्ट रूम में ‘डेंजर’ लिखा एक टिशू पेपर मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि इसके बाद सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 911 अपनी अगली यात्रा की तैयारी कर रही थी। ‘डेंजर’ लिखा टिशू पेपर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब इंडिगो की फ्लाइट 911 मुंबई से अहमदाबाद जाने के लिए तैयार हो रही थी। एयरपोर्ट के अधिकारियों को फ्लाइट में बम होने का खतरा लग रहा था। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने एहतियाती कदम के तौर पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।

विस्तृत जांच के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में कोई भी संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद इस अलर्ट को ‘गलत अलार्म’ घोषित कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।
एयरपोर्ट पर हालात सामान्य
जांच के बाद पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद एयरपोर्ट का कामकाज धीरे-धीरे सामान्य हो गया और यात्रियों को उनकी सुरक्षा के बारे में आश्वस्त किया गया। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल ने समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित की और स्थिति को बिगड़ने से रोका।
इंडिगो का विमान आपात स्थिति में उतरा
बता दें कि हाल ही में विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि 28 मार्च 2026 को विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 579 में हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ समय पहले तकनीकी खराबी का पता चला।
Teg: #Panic after ‘danger’ note found on IndiGo flight
![]()













Leave a Reply