Advertisement

​वन बचाव समिति ने लाभांश की 80 प्रतिशत समितियों को हस्तान्तरण का किया स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण आदेश का वन बचाव समिति ने स्वागत किया है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार के इस कदम की सराहना की है।

​ समिति अध्यक्ष महतो ने 27 अक्टूबर को कहा कि सरकार द्वारा ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समितियों तथा इको विकास समितियों के हक में लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। विभाग की संयुक्त सचिव नमिता कुमारी के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, वन पदार्थों के विदोहन, वितरण एवं विपणन से प्राप्त शुद्ध लाभांश की 80 प्रतिशत राशि नियमानुसार संबंधित समितियों को समयबद्ध रूप से हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

​केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस आदेश से ग्रामीण स्तर पर वन समितियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और वनों के संरक्षण व प्रबंधन से जुड़े सदस्यों का उत्साहवर्धन होगा। समिति ने सरकार से यह भी अपेक्षा की है कि इस आदेश का धरातल पर कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि इसका पूरा लाभ लक्षित समितियों तक पहुँच सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *