श्रमिक हितों के संरक्षक व् भ्रष्टाचारियों के विरोधी के रूप में चर्चित थे सूर्यनाथ बाबू
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली के महिला मंडल (कल्याण मंडप) में जनता मजदूर संघ सीसीएल के पूर्व रीजनल सचिव स्व. सूर्यनाथ सिंह की 12वीं पुण्यतिथि तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा। जानकारी श्रमिक नेता दिवंगत सिंह के पुत्र नंदलाल सिंह तथा अभय कुमार सिंह ने 27 अक्टूबर को संयुक्त रूप से दी।
ज्ञात हो कि, स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह एक ऐसा श्रमिक नेता थे, जो राष्ट्र हित, श्रमिक हित और कंपनी हित तथा भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध आजीवन कृतसंकल्पित रहे है। वे सरल व विनम्र व्यवहार तथा सादगी पूर्ण रहन-सहन के लिए न सिर्फ बेरमो कोयलांचल बल्कि संपूर्ण सीसीएल और बीसीसीएल में उनके उदाहरण दिए जाने जाते थे।
श्रमिक नेता स्वर्गीय सूर्यनाथ बाबू के बारे में एक कहावत कोयलांचल में कही जाती थी कि जिसका कोई सहारा या नाथ नहीं ऐसे मजदूरो का सहारा बन जाते थे सूर्यनाथ बाबू। वे बिना भेदभाव के काम करते थे और मजदूर को वाजिब हक दिलाकर ही दम लेते थे। वे न कभी झुके और न कभी बिके। वे बेदाग श्रमिक नेता रहे। कोयलांचल के दिग्गज नेता बिंदेश्वरी दुबे, राम सुंदर दास, रामदास सिंह, बसावन सिंह, मिथिलेश कुमार सिन्हा और सूर्यदेव सिंह के यूनियनों में काम किये। हिंद मजदूर सभा बिहार और झारखंड के वे कई वर्षों तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। जनता पार्टी और भाजपा में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे आजीवन जनता मजदूर संघ सीसीएल रीजनल सचिव पद पर बने रहे।
स्वर्गीय सूर्यनाथ बाबू ने झाविमो के वरीय नेता के रूप में बेमिसाल कार्य किया। इनकी 12वीं पुण्यतिथि में कई जाने माने हस्तियों की जुटने की संभावना है। इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया है। सुप्रसिद्ध गायक चांदी पाठक और जयप्रकाश चौहान के टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में दिवंगत के अनुज इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, श्रमिक नेता बैजनाथ सिंह, रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह, पुत्र नंदकुमार सिंह तथा अभय कुमार सिंह सहित संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेताओ की अहम भूमिका रहेगी।
![]()













Leave a Reply