Advertisement

बीएकेएस प्रतिनिधि ने उपायुक्त से की भेंट, अनशन के बदले वार्ता से समाधान पर सहमति

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) अनधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) के प्रतिनिधि हरिओम एवं अन्य सदस्यों ने 27 अक्टूबर को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से भेंट की। उपायुक्त से मुलाकात कर बीएकेएस प्रतिनिधि ने संघ की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार इस दौरान बीएसएल प्रबंधन से संबंधित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के बदले वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति बनी। जिला उपायुक्त ने संघ प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बीएसएल प्रबंधन को यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न मांगों एवं मुद्दों पर चर्चा करने तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने करने को कहा गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त झा ने कहा कि हमेशा ही संवाद एवं आपसी समन्वय के माध्यम से समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर जोर देना चाहिए। इससे औद्योगिक संबंध बेहतर बना रहता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *