Advertisement

एमजीएम स्कूल बोकारो ने मनाई रूबी जुबली, 120 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-4 एफ स्थित एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल में 26 अक्टूबर को रूबी जुबली के अवसर पर वार्षिकोत्सव वर्णिका धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि एमजीएम ग्रुप के अध्यक्ष बिशप एलेक्सियोस मार यूसीबीयस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, बिशप एलेक्सियोस मार यूसीबीयस ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।

प्राचार्य फादर डॉ जोशी वर्गीस ने विद्यालय की 40 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की जानकारी दी। इस अवसर पर इंडिया पोस्ट ने विद्यालय की रूबी जुबली के उपलक्ष्य में विशेष डाक लिफाफा जारी किया। विद्यालय की पत्रिका द ग्रेगोरियन का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सुदेशना बोस स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *