Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में एक दिन में धराए 1909 बेटिकट यात्री, 16.5 लाख की वसूली

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा रोकने और रेल राजस्व की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा मेगा टिकट जांच अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में बीते 26 अक्टूबर को रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया स्टेशनों सहित विभिन्न ट्रेनों में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वाणिज्य विभाग की संयुक्त टीमों ने सघन जांच की।

बताया जाता है कि जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे कुल 1909 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे जुर्माने के रूप में कुल 16,50,900 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
सोनपुर रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेल नियमों का पालन करें।

बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। सोनपुर मंडल प्रशासन ने 27 अक्टूबर को बताया कि यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इस तरह के विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *