ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत गागी हाट स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान का भाड़ा ₹3.75 से बढ़ाकर ₹7 प्रति वर्गफीट किए जाने पर दुकानदारों ने 27 अक्टूबर को जोरदार विरोध किया। भाड़ा वृद्धि का नोटिस देने पहुंचे कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार चौबे से दुकानदारों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया।
दुकानदारों का कहना है कि मार्केट कॉम्प्लेक्स की इमारत जर्जर है। छत से पानी रिसने और परिसर में जल जमाव के कारण सामान खराब होने का खतरा बना रहता है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भाड़ा लगभग दोगुना बढ़ाना छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। दुकानदारों ने बाजार समिति से भाड़ा वृद्धि के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply