Advertisement

गुवा क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। गुवा क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से यहां चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। सेमीफाइनल मैच बोलनी और एमआरबी टाटा के बीच खोला गया। जिसमें एमआरबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी किया।

जानकारी के अनुसार एमआरबी टाटा (MRB TATA) ने पहले मौका दिया बल्लेवाजी करने बोलनी की टीम के बल्लेबाज उतरे। बोलनी की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर लक्ष्य खड़ी किया।

एमआरबी टाटा ने 146 रन बनाकर बोलनी टीम को 9 विकेट से हराकर जीत हासिल की। सुधाकर नायक मैन ऑफ द मैच सीरीज जीतकर अपने टीम को फाइनल में पहुंचाया। एंपायर बाबुल ने एंपियरिंग व डांस डांस करते हुए दर्शक और  खिलाड़ियों को खुश किया।

इस अवसर पर आशीर्वाद इंटरप्राइजेज (Enterprises) के महाप्रबंधक टिंकू प्रसाद ने मैन ऑफ द मैच सीरीज खिलाडी सुधीर नायक को दिया। एंपायार बाबुल ने सभी खिलाडियो के बीच टी शर्ट वितरण किया। आगामी 27 मई को पुनः फाइनल मैच उक्त दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *