Advertisement

चास प्रखंड क्षेत्र से स्क्रूटिनी के दौरान 4 जिप सदस्य प्रत्याशी का नामांकन रद्द

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में कुल 67 जिला परिषद सदस्य अभ्यार्थी चुनावी मैदान में

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district के हद में चास एवं चंदनकियारी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के चौथे चरण में 27 मई को चुनाव होना है। इसके लिए 7 एवं 9 मई को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा उपरांत 67 जिला परिषद सदस्य अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन सही पाया गया।

जानकारी के अनुसार चास प्रखंड से 43 एवं चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र से 24 प्रत्याशी शामिल है। दोनो प्रखंडों से कुल 71 जिला परिषद सदस्य अभ्यार्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

समीक्षा के उपरांत चास प्रखंड क्षेत्र से कुल 4 अभ्यार्थियों का विभिन्न कारणों से नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया। इस तरह से अब चास एवं चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में कुल 67 अभ्यार्थी जिला परिषद सदस्य पद हेतु चुनावी मैदान में हैं।

चास प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 से सुनीता सोरेन, 22 से सरोज कुमारी, 26 से खुशबू कुमारी एवं 26 से ही कुमार रामसागर हांसदा का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया है। ज्ञातव्य हो कि 10 एवं 11 मई को नाम वापसी के बाद आगामी 12 मई को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *