दो सौ कार्यकर्त्ता द्वारा 13 अगस्त को निकलेगी बाइक तिरंगा यात्रा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर के दक्षिणी परिसर में लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा श्रावण मेला के अवसर पर लगाए गए 50 बेड के बोल-बम यात्री शिविर का उद्घाटन किया गया। सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने 11 अगस्त को फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक कार्यालय सोनपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 13 अगस्त को सुबह 9 बजे से क्षेत्र में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहीद महेश्वर चौक से शुरू होकर आमी चौक पर समाप्त होगी।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा सोनपुर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री राजीव सिंह ने किया। मौके पर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में पूरे विधानसभा क्षेत्र से 200 से अधिक बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों के अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जेई मनोरंजन राय, दीपक शर्मा, नरेश सिंह, सुनील गुप्ता, सुरेश नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह, मंगल राय, अनवर अली, राजन दास, राजीव मुनमुन, धनंजय सिंह, पवन सिंह, अजय कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजेश कुमार सिंह, संटू कुमार, भरत कुमार, आदर्श कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply