प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना परिसर में इस महीने के दूसरे मंगलवार 11 अगस्त को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कई मामलों का निबटान दोनों पक्षों की सहमति से कर दी गयी, जबकि कई मामलों में जिच बना रह गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित थाना दिवस में क्षेत्र के भूमि संबंधी कई मामले सुलझाए गए, जबकि कई गंभीर मामले अनसुलझे अवस्था में लंबित रह गए, जिसे आगामी बैठकों में सुलझाने की बात कही गयी।
बताया जाता है कि इस अवसर पर पेटरवार अंचल अधिकारी के जगह अंचल निरीक्षक अशोक दास आयोजन का नेतृत्व कर रहे थे। यहां प्रखंड के हद में विभिन्न पंचायतों के दर्जनों भूमि-रैयत उपस्थित थे। अंचल निरीक्षक ने बताया कि पेटरवार के खत्री मुहला, रुकाम रोड स्थित श्रीगणेशपूजा स्थल का मामला भी शामिल था, जिसपर आदिवासियों ने आपति जताया है। आयोजन में राजस्व कर्मी ललन कुमार, अमीन पिंटू प्रशांत, थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (पीएसआई( कुजूर, कर्मी राजू कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो सहित दर्जनों रैयत उपस्थित थे, जिसमे कई महिलाएं भी शामिल थी।
![]()












Leave a Reply