भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में धर्मशाला मोड़ चास स्थित श्रीश्री शनि ठाकुरबाड़ी का 53वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव बीते दिनों धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शनि सेवक, श्रद्धालु एवं भक्त शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बाईपास रोड, चेकपोस्ट, पुरानी बाजार एवं महावीर चौक से पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालु शनि देव के जयकारे लगाते रहे। उज्जैन एवं जमशेदपुर से पहुंचे कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
वार्षिक महोत्सव में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह, बोकारो की भाजपा महिला नेत्री परिंदा सिंह, माया पांडेय, अमरीतेश सिंह सहित शहर के कई गणमान्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान नारी शक्ति को नमन करते हुए बोकारो की महिला व्लॉगर नेहा शर्मा एवं माही कौर सहित विवेक कुमार और अन्य को शनि सेवकों की ओर से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी शनि सेवकों, बोकारो जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की व्यवस्था की भी सराहना की गई। महोत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
![]()













Leave a Reply